20 Apr 2024, 08:18:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:19AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे। स्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं।  आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं।  ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें। 
 
अपने पाचन तन्त्र का ध्यान रखें। त्योहारों के इस मौसम में इसकी उपेक्षा आप कर सकते हैं। सबसे अच्छा उपाय है – उपयुक्त खाना खाएं और हल्का अभ्यास जरुर करें जैसे-चलना ,सीढियां चढना या साइकिल चलाना आदि। आपका तेजी से चलने वाला दिमाग आपको खाने का पूरा मजा नही लेने देता। खाते हुए और किसी भी बात के बारे में ना सोचें। अच्छी तरह चबाकर खाना खाएं। 
 
आज आप अपने रोमांटिक सम्बन्ध को अधिक समय नही दे पायेंगे क्योंकि आप दुसरे पारिवारिक संबंधों में व्यस्त रहेंगे। आपके मात पिता या बच्चे आपसे आपका काफी समय मांगेंगे लेकिन अगर आप इन सब जिम्मेदारियों में अपने पार्टनर को भी शामिल कर लेंगे तो रोमांस के लिए भी मौका निकल ही आएगा। इससे आपके सम्बन्ध को एक नई ताजगी मिलेगी।
 
आज कार्य क्षेत्र में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है , लेकिन अपने सहकर्मियों की आलोचना न करे। आप ग्रहों के प्रभाव की वजह से तनाव और गुस्से में आ सकते है और आप इसकी भड़ास अपने सहयोगियों पर निकाल सकते है।  इसकी वजह से आपके कार्यस्थल में अनावश्यक और अतिरिक्त तनाव पैदा होगा और यहां तक ​​कि वह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है , अतः इसे आप दूर रहने का प्रयास करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »