20 Apr 2024, 02:14:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:19AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे। समस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी। कोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा। अतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें। 
 
इस समय आपको अपनी मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आध्यत्मिकता का सहारा लेना चाहिये।  ऐसे लोगों को खोजने की कोशिश करें जिनका झुकाव आधात्मिकता की और है।  फिलहाल आप या तो मोटापे से परेशान हैं या फिर जीवन की कुछ विशेष घटनाओं से ,इसीलिए आप कहीं भी फोकस नही कर पा रहे हैं। 
 
प्रेम से संभंधित ग्रह अपने चरम पर है और इस कारण ये एक रोमांचक और साथ ही दीवानगी से भरा समय होने जा रहा है।  इस का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले।  अपने साथी के साथ कुछ खास योजना बनाये या उसे आश्चर्य चकित करने के लिए कुछ प्रयास करे और यकीन माने , यही चीज़ बराबर उत्साह के साथ आपका साथी आपको लौटाएगा।  ये समय अपने प्यार के जीवन पर पूरा ध्यान समर्पित करने का समय है। 
 
जहां तक वित्तीय मामलों का संबंध है, आज आप एक बुद्धिमान निर्णय लेंगे।  सलाह आपका उचित मार्गदर्शन करेंगी , तो आज छोटे लाभ से संतुष्ट रहे।  शेयर बाज़ार में लगे लोग आज बड़े शेयरों के निवेश से बचे।  अपने भीतर की आवाज सुनकर अपने अंतर्ज्ञान से काम करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »