29 Mar 2024, 12:17:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:16AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा।
 
आपकी सेहत इस समय बहुत अच्छी है लेकिन बदलते हुए मौसम से सावधान रहें।ऐसा लग रहा है कि आपको साइनस य आईसी ही कोई बीमारी हो सकती अहि जो अभी तो शुरूआती स्थिति में ही है लेकिन अगर आप इसके प्रति लापरवाही बरतेंगे तो यह गंभीर रूप ले सकती है। गरम और धूलरहित वातावरण में रहने की कोशिश करें।
 
आपकी जीवनशैली और आपका सामाजिक दायरा दोनों ही निरंतर बेहतर हो रहे हैं। आपके पार्टनर को इन बदलती हुई परिस्थितियों में संतुलन बनाये रखना थोडा मुश्किल लग सकता है ,लेकिन आपको इस समय उनकी मदद करनी होगी। आज सम्बन्ध और सहायता आपकी प्राथमिकता हैं और इसके लिए आपको काफी तारीफ भी मिलेगी। इससे आपके संबध और भी मजबूत होंगे।
 
कुछ समय से आप झूठ बोल रहे है। आज आप आय के नए तरीकों का लाभ उठाने के लिए अपने निर्णय में नयापन ला सकते हैं। आप में अपनी ताक़त या कुर्सी का आनंद लेने के लिए दीवानापन रहेगा और वह काफी सशक्त होगा। आपकी वित्तीय स्थिति किसी भी अन्य दिन की तरह सामान्य रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »