25 Apr 2024, 03:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:13AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें। ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो। शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें। कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें।
 
अगर आप अपनी सेहत के बारे में जागरूक हैं तो आज आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा।हालंकि आपको जंक फ़ूड खाने के मौके मिलेंगे लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए जंक फ़ूड खाने से बचें।आपने अपनी पिछली बुरी आदतों और लतों से छुटकारा पाने और स्वास्थ्यकर जीवनशैली अपनाने के लिए काफी प्रयास किये हैं,आज किसी अस्थायी लालच के चक्कर में पड़कर अपनी उस मेहनत को बेकार न करें।
 
आपका पार्टनर कुछ अजीब सा व्यवहार करते हुए अजीब सी मांगे रखेगा जिसके पीछे उसके तर्क भी अजीब होंगे। यह समय एक्सपेरिमेंट और कुछ रोमांचक कामों के लिए बहुत अच्छा है हालाँकि जहां तक आपके सम्बन्ध का सवाल है आप हमेशा एक गंभीर आदमी रहे हैं। आपको अपनी अति गंभीर प्रवृति को छोड़कर अपने अन्दर के बच्चे को मजे लेने की छूट देनी होगी। इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
 
हालाँकि आप सावधान और व्यवस्थित है , पर किसी दूसरे के कार्यभार के लिए आप जवाबदेह होंगे। अपने और अपने काम के तरीको पर विश्वास रखे। एक बार में एक काम को सुव्यस्थित तरीके से करे और अगले सप्ताह तक आप चीजों को आकार में वापस पायेंगे। उस समय तक अपने सहकर्मियों के साथ किसी बहस में संलिप्त न हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »