25 Apr 2024, 22:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 11:58AM | Updated Date: Feb 21 2020 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाशिवरात्रि हिन्‍दुओं का प्रमुख त्‍योहार है। आदि देव महादेव के भक्‍त साल भर इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं। मान्‍यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, बेर और भांग चढ़ाने से भक्‍त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
 
पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तीन कारणों से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें शिव-पार्वती का विवाह सबसे ज्यादा प्रचलित है। इस कारण से महाशिवरात्रि को कई स्थानों पर रात्रि में शिव बारात भी निकाली जाती है। महाशिवरात्रि इन तीन वजहों से मनाई जाती है। 
 
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक अगर इन नियमों का पालन ना किया जाए तो शिव नाराज़हो सकते हैं तो आज हम आपको महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बताने जा रहें हैं कि महिलाओं को किन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूजन के समय महिलाएं शिवलिंग को हाथ ना लगाएं। ऐसा माना जाता हैं कि इससे माता पार्वती नाराज हो जाती हैं। वही शिव पूजन के समय शिवलिंग पर भस्म चढ़ाना भी शुभ माना जाता हैं। महाशिवरात्रि के दिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
 
ऐसा माना जाता हैं कि इस दिन शिव धरती पर आते हैं इसलिए साफ सफाई का ध्यान जरूर रखें। वही अगर आपने व्रत रखा हैं तो केवल फल, दूध व नट्स आदि का सेवन ही करें। अगर व्रत नहीं रखा हैं तो भी मांसाहार, शराब, सिगरेट से दूर रहें तो बेहतर होगा। साथ ही इस दिन काले वस्त्रों को और चमड़े से बनी वस्तुओं का भूलकर भी प्रयोग न करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »