29 Mar 2024, 07:09:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:35AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है। 
 
आप पिछले कई दिनों से अच्छी नींद नही ले पा रहे हो। अगर कुछ दिन और ऐसा ही चलता रहा तो आपको अनिद्रा की बीमारी हो जायेगी। इसीलिए बिस्तर से उठने और सोने का एक निश्चित कार्यक्रम बनाएं और अच्छे से उसक पालन करें।  बेहतर मार्गदर्शन के लिए,अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मानें जो आपको इन्ही बातों का ध्यान रखने को कहेगी। 
 
आज आपको अपने बुजुर्ग रिश्तेदार के स्वास्थ्य का ख्याल रखना है। आपके अन्य बातों में व्यस्त होने की संभावना है, जिसकी वजह से आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे , परन्तु आपको अपने साथी से बहुमूल्य व्यावहारिक और भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपका साथी आज वित्तीय मामलों में भी आपकी मदद कर सकता है , इसलिए अपनी प्रशंसा दिखाना न भूले चाहे वह एक लघु रूप में क्यों न हो।
 
कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है। ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है। पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं। ऐसी स्थितियों से दूर रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »