20 Apr 2024, 04:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गुरु और केतु की सीधी दृष्टि, इन 3 राशियों का शुरु हो जायगा अच्छा समय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:03AM | Updated Date: Feb 21 2020 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा का संचार दोपहर के बाद मिथुन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस संचार से मिथुन राशि में राहु के साथ चंद्रमा का संयोग बनेगा जिस पर गुरु और केतु की सीधी दृष्टि रहेगी। यह एक विचित्र संयोग है। इस संयोग से कई राशियों के लोग आज उलझन हो सकती है लेकिन कुछ राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जानिए कौन सी हैं वे राशियां....

तुला राशि- इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे। आपका अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे
 
कन्या राशि- शेयर बाजार का भी लाभ अच्छा मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। व्यापार में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल रहेगा। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी। बुजुर्गों को परिवार में समर्थन मिलेगा।आपका पूरा योगदान होगा। आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी। विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
 
कुंभ राशि- आने वाले समय में अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। ये समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »