20 Apr 2024, 12:06:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:13AM | Updated Date: Feb 19 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें।
 
बैठने की गलत मुद्रा के कारण आपको आज गर्दन तथा कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।बैठे के दौरान अपनी मुद्रा का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए एक कुशन भी रख सकते हैं। आज आपकी उर्जा जरा कम ही है ,इससे घर तथा ऑफिस में भी आपका काम प्रभावित होगा। आज आप अपने दैनिक कार्यक्रम में फिटनेस सम्बन्धी कोई काम शामिल करना चाहते हैं।
 
आप भगवान के द्वारा बनाये हुए अद्वितीय और विशेष है और किसी को आपके बारे में गलत बोलने का अधिकार नहीं है। अगर आप ऐसे महसूस करते है तो सूक्ष्म , कोमलता और शान से अपने कार्यो से अपना जवाब दीजिये। स्थिति में एक मोड़ आएगा। आपका साथी आपको समझेगा। वर्तमान में आपका प्यार परिवेश के कारण व्याकुल है , लेकिन जब कठिन स्थिति आयेगी तो आपके साथी को आपका महत्व पता चलेगा।
 
अवसाद और कठिनाइयाँ आज आपके कार्यस्थल पर आने के संकेत दे रही है , हालाँकि अगर आपने अपने पिछले अनुभवों से कुछ सीख ली है तो आप काफी आसानी से इनका सामना करने में सक्षम हो जाएंगे। अपने अतीत से ज्ञान लेना समय की आवश्यकता है। इस चीज़ का सही समय पर इस्तेमाल आपके करियर को काफी गति दे सकता है। आपको अपने निर्णय जल्दी लेने होंगे ताकि वह प्रभावी रहे सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »