28 Mar 2024, 20:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:44AM | Updated Date: Feb 13 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे। हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है। यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा।
 
जिन मानसिक चिंताओं और कई तरह के दबावों के कारण आप पिछले कुछ समय से परेशान हैं ,उनसे राहत पाने के लिए आधात्मिक उपायों और तरीकों का सहारा लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा ,यहां तक कि जीवन के प्रति आपका नजरिया भी बदल जाएगा। किसी फिटनेस कार्यक्रम में अपन अनाम दर्ज करा लें और आप पायेंगे की फायदेमंद होने के साथ साथ कुछेक अभ्यास कर लेना मुश्किल नही है।
 
आपका आज एक दिन एक्सपेरिमेंट्स के नाम रहेगा। आप अपने आप से पूछकर खुद को सबसे अजीब चीजें करने की भी अनुमति दे सकते हैं जो आपने पहले कभी नही की। रेट्रो स्टाइल के कपडे पहनें , अलग अलग तरह के खाने खाएं , जो आप कहते हैं उसमें विशवास रखें , रोड ट्रिप्स पर जाएँ और पूरी दुनिया में से भी किसी को अपने मामलों में दखलंदाजी न करने दें।
 
आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा। एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »