29 Mar 2024, 11:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:27AM | Updated Date: Feb 12 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी।  आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे। आप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा। 
 
आपको अपने खाने की ओर तुरंत ध्यान देना होगा। आप कई दिन से कुछ ज्यादा खा रहे हैं और बहुत अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं और चाहे आपको यह अनुभव बेशक न हो लेकिन इससे आपकी सेहत काफी प्रभावित हो रही है। दरअसल आपके शरीर और मन में इकट्ठे हो रहे तनाव का मूल कारण जंक फ़ूड है। जब तक आप अपने खाने का पैटर्न नही बदलते आपकी रिलैक्सेशन की तकनीकें विशेष फायदेमंद नही होंगी। 
आज अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा। 
 
अगर आप हाल फिलहाल काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है।  इससे आपका तनाव काफी कम होगा।  अपने भाई बहनों या माता पिता से मिलने जाते हुए पार्टनर को भी साथ लें लें, सबके साथ होने सबको अच्छा लगेगा।  अगर अकेले हैं तो आपके माता पिता आपको किसी ख़ास से मिलवा सकते हैं। 
 
आज आपको अपने कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी आवश्यक है। आप ये भूल रहे है , की आज के आधुनिक कार्यालयों में कुछ भी छुपा हुआ नहीं है , इसलिए आपको स्थितियों के मुताबिक खुद को ढालना पड़ सकता है। आज आपको विवेक की जरुरत है और अगर आप उसे अनदेखा करते है , तो आपको अपने करियर के संदर्भ में कीमत चुकानी पड़ सकती है , इसलिए चौकन्ना रहने की जरुरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »