20 Apr 2024, 01:58:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जाने वृश्चिक राशि के जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:59AM | Updated Date: Feb 11 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं।अगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें। आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
 
आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही बहुत अच्छी स्थिति में हैं,अगर आप आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो सफलता और सम्मान दोनों ही मिलने तय हैं Iआज सारा तनाव धुल जाएगा। आपका मन और शरीर दोनों को ही एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।  इस अवसर का लाभ उठाकर या तो जिम में दो घंटे पसीना बहायें या एक अच्छी सी दौड़ लगाये ताकि आपको तरोताजा महसूस हो। 
 
आपको यह समझना होगा कि सीमाएँ एक मर्यादित और स्वस्थ रिश्ते का सबूत हैं। अपने पार्टनर के निजी दायरे में कोई दखलंदाजी करके उसे प्यार और देखभाल का नाम देने की कोशिश न करें। यह भी जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को खुद पर नियंत्रण करने की छूट भी न दें क्योंकि इससे भविष्य में आप दोनों के बीच गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं।
 
आप में लोगों के जीवन में एक फर्क लाने एवं उनकी सहायता का भाव रहेगा। आप धर्मार्थ कार्य में शामिल हो सकते है जो की आपका समय और प्रतिबद्धता को छीन सकता है। आपको ये निर्णय लेना होगा की धर्मार्थ कार्यो से जुड़े रहकर कुछ करना चाहते है , जिससे आपके वित्तीय स्थिति पर प्रभाव पड़े या वापस अपने कार्य क्षेत्र से जुड़कर धन की वृद्धि करना चाहते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »