23 Apr 2024, 14:19:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जाने सिंह राशि के जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:56AM | Updated Date: Feb 11 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है।आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगीǀ अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा।आपको आज कुछ नई वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी।
 
जीवन के अन्य क्षेत्रों के अनसुलझे मुद्दों से आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। आपने शायद इस पर ध्यान नही दिया है लेकिन काम और रिश्तों के तनाव के कारण आपको सोने,आराम करने में समस्या आ रही है।पेट की परेशानियां भी हैं। इसका समाधान यह है कि आप इसे शारीरिक समस्या ना मानकर अपने मानसिक तनाव से राहत पाने की कोशिश करें।
 
आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा। आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकती है लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा। आप पायेंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है। अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है।
 
आप पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हैं इसलिए आप इस उत्पादक अवधि का लाभ नहीं उठा पा रहे है। आप अपने कार्यो की पूर्ति के लिए पहले से ही स्थापित कार्य योजना का पालन करे और आगे बढ़ें चाहे आपको कैसी भी परिस्थितियों का सामना करना पड़े। यह अपने काम को खत्म करने के लिए नए तरीके अपनाने के लिए एक अच्छा समय नहीं है। कुछ आपातकालीन स्थितियाँ आपके घर पर उत्पन्न हो सकती है जो की एक भारी वित्तीय नुकसान का कारण बन सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »