25 Apr 2024, 12:54:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 1:31AM | Updated Date: Feb 10 2020 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे ,उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है।  दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे।  अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें। सबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा। 
 
इस समय आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए। आप पिछले कई दिनों से इसे नजरअंदाज करते आ रहें हैं कि आपका दिमाग आपको क्या कहने की कोशिश कर रहा है ताकि कोई आपको वहमी न समझ ले लेकिन अगर आप अपने दिमाग को थोडा सा खोलें तो पायेंगे कि यह असंभव नही है। आप यह तो हमेशा से जानते हैं कि आपको करना क्या है। आज यह पक्का हो जाएगा कि आप यह अपने दम पर आराम से कर सकते हैं। जैसे ही आप अपना पहला निर्णयात्मक कदम उठाएंगे आपका सारा मानसिक तनाव ख़त्म हो जाएगा। 
 
आप जितनी भी कोशिश कर रहे है , लेकिन आपका साथी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है। ये समय अपने कृत्यों से उसे संतुष्ट करने का है। आप घर जल्दी आये और हो सके तो अपने साथी के लिए खाना बनाये। अपने कमरे को प्रकाश व् मोमबत्तियों से सजायें। अपने साथी को ये दर्शायें की प्यार आपकी नस नस में है। आपका साथी इस बात को समझेगा। अगर आप अपने साथी से दूर है तो दूरभाष के द्वारा उससे संपर्क साध सकते है।
 
आज आप अपने संबंधित काम में गंभीर रूप से तनाव से प्रभावित हो सकते हैं। आंतरिक दबाव आपके सिर चढ़ कर बोलेगा और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपके पास आवश्यक समय की कमी हो सकती है , लेकिन आप इसमें कुछ भी नहीं कर सकते है इसलिये इस समय को आसानी से निकालने का प्रयास करें। आपको एक ऐसे व्यक्ति की बात सुननी पड़ सकती है , जो की आपको मिलनसार नहीं लगता , लेकिन व्यावसायिक कारणों के लिए यह आपको करना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »