20 Apr 2024, 02:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस एक राशि वालों पर फिर शुरू हुई साढ़ेसाती, कहीं आपकी राशि तो नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 12:06AM | Updated Date: Feb 7 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शनि की साढ़ेसाती से हर कोई डरता है। शनि की साढ़ेसाती को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जा सकता, इसलिए हर कोई इससे बच के रहना चाहता है। अब जिस राशि की बात करेंगे उस राशि पर ज्यादा समय के लिए शनि की साढ़ेसाती नहीं रहेगी, बस कुछ समय के लिए ही रहेगी। शनि आपकी राशि से 12 वें स्थान में आ जाएंगे। जिससे आप पर शनि की साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी तथा इस वर्ष शनि आपकी राशि से 12 वें स्थान पर विराजमान हो जाएंगें। ये आपके धन खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। शारीरिक कष्ट हो सकती है। हर क्षेत्र में दबाव सा महसूस होगा। आप नौकरी या व्यवसाय को लेकर कुछ व्यस्त रहेंगे, जिस वज़ह मानसिक रुप से परेशानी हो सकती है। कुछ व्यर्थ के खर्च भी ही होंगे। ये खर्च किसी स्त्री के ऊपर भी हो सकते हैं। इस समय कुछ दबाव सा महसूस होगा।
 
निर्णय लेने में भी सक्षम नहीं रहेंगे। गुरु आपकी राशि से 12 वें स्थान में आ जाएंगें। जिससे आपको जन्मस्थान से दूर जाना पढ़ सकता है। कभी-कभी गलत निर्णय लेने व अत्यधिक विश्वास करने पर हानि भी हो सकता हैं। इस समय कहीं भी किसी भी चीज में निवेश करने से थोड़ा बचने का प्रयास करें। इसके साथ ही इस समय गुरु की पंचम दृष्टि आपके सुख स्थान पर पड़ रहा है । अगर आप कोई संपति बेचना चाहते हैं तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फलदायक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन कुछ खास अच्छा नहीं है। किसी नए काम की योजना बन सकती है। आपके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके काम देरी से पूरे होंगे। आप गुस्से से बचें। परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकती है। वो एक राशि कर्क है।
         
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »