29 Mar 2024, 18:43:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:44AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बदली हुई भूमिका में हैं, आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं, अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं। अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं। एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी। पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं, आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं।हो सकता है कि आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए। आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं। व्यस्त सडको पर न घूमें क्योंकि आपको धूल मिटटी से एलर्जी हो सकती है। मास्क पहनकर चलें।

आपकी किसी आकर्षक अजनबी से अजीब और छोटी सी मुलाकात हो सकती है, आप आसानी से अपनी मीठी बातों और आकर्षण से उन्हें अपनी तरफ खीच पायेंगे और उनके साथ इन्वोल्व भी हो जायेंगे लेकिन ऐसे संबंधों को किसी रिश्ते में तब्दील होने की उम्मीद मत कीजिये। कोई गहरा अर्थ तलाश करने की जरुरत नही है। फ़्लर्ट का मौसम है और आप अभी इसका मजा ले सकते हैं। आपने पिछले कुछ दिनों में कुछ अधिक खर्च किया है जिसके आप आदी नहीं हैं। आज सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे, हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा की आपका धन बर्बाद और खत्म हो जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »