29 Mar 2024, 01:18:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जानें आज के लव राशिफल मे अपने प्रेम-संबंधों के बारे में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 11:29AM | Updated Date: Sep 21 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं। नक्षत्रों की इस बदलती हुई चाल से प्रेम-संबंधों में भी कई प्रकार के बदलाव होने वाले हैं। आज के जीवन में प्रेम एक पहेली बन चुका है। सप्ताह अंत में प्रेम के कारक ग्रह शुक्र उदित होंगे जिससे कई लोगों के जीवन में सोया हुआ प्यार फिर से जगेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं। 
 
मेष:प्रियतम से शादी करने का फैसला कर सकते है। आप उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलाने का कार्यक्रम बनाएंगे। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। उसका दिल जीतने की कोशिश करें।
 
वृषभ: प्रेमी खर्च करने के मूड में है। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी दूरी आ सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ कदम उठाएं। पार्टी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
 
मिथुन: अपने लव पार्टनर के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए सावधान रहें। प्यार में किसी सीमा को न लांघें। प्रेमी की कमजोरियों का फायदा न उठाएं। बल्कि उनकी हिम्मत बने। पार्टनर की सेहत कमजोर हो सकती है।
 
कर्क: पूरा दिन आपके लिए खरच भरा रहेगा। प्यार के प्रति आकर्षण बढे़गा। आप खुद को संवारने में भी अधिक समय देंगे। विपरीत जेंडर के लोगों के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा।
 
सिंह: कार्य अधिक होने की वजह से लव पार्टनर के साथ डेट का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। प्रेमी थकान महसूस कर सकता है। डाक्टर से सलाह लें। आपकी देखभाल करने की प्रवृति पार्टनर को इम्प्रेस करेगी। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे।
 
कन्या: आपमें अद्भुत आकर्षण होगा। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाएगा। पिता के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर अनबन हो सकती है। अपने प्रेम संबंधों में गहराई लाएं ताकि आपका प्रेम जीवन में बढ़ता रहे।
 
तुला:मैरिड लाइफ में अपने पार्टनर के साथ खिलवाड़ न करें। यह गंभीर हो सकता है। दिन उन लोगों के लिए अनुकूल है जिनकी शादी टूट गई है और वे एक नया रिश्ता स्थापित करना चाहते हैं।
 
वृश्चिक:प्रेमी के साथ डेट की योजना बनाई जा सकती है। रोमांटिक मूड बना रहेगा । आप एक नए दोस्त से संपर्क कर सकते हैं, प्रेम संबंध की सीमा को पार ना ही करें । किसी बात को लेकर हैरान हो सकते हैं।
 
 
धनु:सोशल मीडिया पर ध्यान से सतर्क होकर कनेक्ट करें। सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट भेज कर आपसे कुछ गलत लोग कनेक्ट करने सकते हैं। विवाहित लोग आपस में ज्यादा समय नहीं बिता पायेंगे।
 
मकर:प्रेम संबंधों में वाणी का प्रभाव अधिक रहेगा और बेहतर संवाद के साथ आपके रिश्तों में निकटता बनी रहेगी। आपमें रोमांस की भावना ज्यादा होने के कारण नए संबंधों की शुरूआत करने या अपने वर्तमान रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाने का एक शानदार समय है।
 
कुंभ:प्रेम संबंध के लिए दिन अनुकूल है। पार्टनर के साथ पुराने प्यार के पल याद आएंगे। अपनी पुरानी बातों के बारे में भी आप अपने साथी से चरचा करेंगे। लव पार्टनर का ट्रांसफर हो सकता है। आप आपस में प्यार के अंतरंग पल बिताएंगे।
 
मीन:पार्टनर नाराज हो सकता है। कोशिश करेंगें तो किसी भी तरह उसे मनाया जा सकता है । पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाने का प्रयास रहेगा। अन्य लोग विवाहित जीवन में हस्तक्षेप करेंगे जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »