28 Mar 2024, 17:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बड़ी उम्र की औरतों को पार्टनर के साथ सेक्स करने में नहीं आता है मजा, जानिए कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 2:42PM | Updated Date: Jun 7 2020 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। जैसे-जैसे औरत की उम्र बढ़ने लगती है शारीरिक संबंध में उनकी रुचि भी कम होने लगती है। इसके कई कारण हैं जैसे कि पार्टनर की कमी, विधवा हो जाना, रजोनिवृत्ति से संबंधित लक्षण, साथी का खराब स्वास्थ्य और रिश्ते से संबंधित मुद्दे। ‘मेनोपॉज : द जर्नल ऑफ द नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, नियमित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने वाली औरतों की रुचि उम्र के साथ-साथ कम होने लगती है और रजोनिवृत्ति के बाद शारीरिक संबंध का आनंद उठाने वाली महिलाओं की संख्या और भी कम है।

नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी की चिकित्सा निदेशक स्टेफनी फ्यूबियन ने कहा, “उम्र बढ़ने के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां महिलाओं में आम है और साथी भी महिलाओं की यौन गतिविधि और संतुष्टि में एक प्रमुख कारक निभाते हैं।” फ्यूबियन ने आगे कहा, “इसके अलावा रजोनिवृत्ति संबंधी समस्याएं जैसे कि शरीर के अंदरूनी हिस्से में सूखापन और संबंध बनाने के दौरान दर्द, इनकी पहचान भी यौन गतिविधि को प्रभावित करने वाले कारकों के रूप में की गई है। प्रभावपूर्ण चिकित्सकीय सुविधाओं के उपलब्ध होने के बावजूद कुछ ही महिलाएं इनसे संबंधित ट्रीटमेंट करवाती हैं।” 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »