पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। अगर रिश्ते में विश्वास की जरा सी भी कमी आई तो वो बिखराव की तरफ बढ़ जाता है। ये रिपोर्ट एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप पर सामने आई हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप ग्लीडन ने एक एक रिसर्च किया है, जिसमें 53% भारतीय महिलाओं ने माना है कि वो अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में हैं। जबकि, शादी के बाद दूसरी महिलाओं से संबंध रखने वाले पुरुषों की संख्या 43% थी। इस शोध कार्य में बताया गया है कि, पति के अलावा अन्य पुरुष से रोजाना शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं की संख्या 40% है जबकि 26% पुरुष अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला से नियमित रूप से सेक्स करते हैं ।
इस रिसर्च में भारत के करीब 50% शादीशुदा लोगों ने स्वीकार किया कि वो अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में हैं। वहीं 47% लोगों ने माना कि वो अपने पार्टनर के अलावा भी किसी और के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में हैं जबकि 46% लोगों ने वन नाइट स्टैंड की बात स्वीकार की। 46% लोगों का मानना है कि धोखा देने के बावजूद उनका अपने पार्टनर के प्रति प्यार कम नहीं होता है। 37% लोगों का कहना था कि बेवफाई का पता लगने के बाद भी वो बिना कुछ सोचे-समझे अपने पार्टनर को माफ कर देंगे। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, रोमांस और बेवफाई के मामले में भारतीय महिलाएं बहुत खुले विचारों वाली होती हैं। ग्लीडन का ये रिसर्च ऑनलाइन कराया गया था जिसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के 1500 लोगों ने भाग लिया था।