28 Mar 2024, 17:05:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

अरबी की सब्जी कितने लोगों के लिए : 2

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:21AM | Updated Date: Jul 21 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामग्री : अरबी- 500 ग्राम, तेल- 5 बड़े चम्मच, अजवाइन- 1 छोटा चम्मच, जीरा- 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच, हींग- 1/2 छोटा चम्मच, गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच, नमक, हरी धनिया बारीक कटी हुई।

विधि : अरबी को धोकर कुकर में उबलने को रख दें। 2 सिटी आने पर गैस बंद करे और स्टीम में अरबी को पकाएं। कुकर खोले और अरबी को पानी से निकाल कर ठंडा होने दें। अरबी को 3-4 घंटे को फ्रिज में रखे जिससे वो ज्यादा अच्छी बनेगी। बाहर निकाले और छीलें। चाहे तो अरबी को बीच से काट लें या ऐसे भी रख सकते हैं। कड़ाही में तेल गर्म करें। गरम होने पर उसमें हींग, अजवाइन, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें, अब अरबी डाल कर अच्छे से मिलाएं। धीमी आंच पर पकने दें और थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें। अरबी का रंग लाल लाल हो जाएगा और साथ ही करारी भी। तैयार है अरबी की स्वादिष्ट सब्जी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »