28 Mar 2024, 21:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्लाइडर हादसे में दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2022 5:36PM | Updated Date: Mar 9 2022 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला । हिमाचल प्रदेश में कांगडा जिले के विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में कल पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ान के दौरान ग्लाइडर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसडीएम सलीम आजम बैजनाथ ने आज यहां कहा कि इस हादसे में गाजियाबाद के पर्यटक आकाश अग्रवाल (31)विजय नगर, गाजियाबाद तथा राकेश कुमार (29) बीड़ की मौत हो गई। टेंडम फ्लाइंग को उड़ा रहा पायलट विकास कपूर (34 )गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आकाश अग्रवाल यहां घूमने आया था।
 
उन्होंने बताया कि पायलट विकास कपूर और आकाश अग्रवाल टेंडम उड़ान के लिए टेक आफ साइट बिलिंग से भरी। टेक आफ किया तो उसके साथ राकेश कुमार भी उलझ गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विकास और आकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल को डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है। उपायुक्त कागड़ा डॉ निपुण जिंदल ने एसडीएम बैजनाथ को जाच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिला प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दे दिये हैं ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »