29 Mar 2024, 13:53:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामपुर में पिता से पहले आएगा बेटे का नतीजा, आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला विधायक बनेंगे या नहीं कल आएगा नतीजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2022 4:42PM | Updated Date: Mar 9 2022 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर । यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान पूरा हो चुका है। अब मतगणना का इंतजार है। दस मार्च यानी कल गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से सभी जिलों में शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इस बार के चुनाव में सभी की निगाहें रामपुर की सीटों पर है। इसका मुख्य कारण रामपुर सीट से सांसद आजम खां का चुनाव लड़ना है, जो सीतापुर जेल में दो साल से बंद हैं। उनके बेटे स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं।वह भी जेल में रहे और चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कुछ दिन पहली ही छूटकर बाहर आए थे। रामपुर के चुनाव की मतगणना में सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां पिता से पहले बेटे का नतीजा सामने आएगा। कैसे आइए इसे समझते हैं।
 
रामपुर जनपद की पांच सीटों पर 44 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इनमें प्रमुख उम्मीदवार सपा के सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, योगी सरकार के मंत्री बलदेव औलख, भाजपा विधायक राजबाला, रामपुर नवाब खानदान के नवाब काजिम अली उर्फ नवेद मिया और उनके बेटे हैदर अली उर्फ हमजा मियांं और रामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना हैं। सभी अलग-अलग सीट से चुनाव मैदान में हैं। मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। नतीजों का पहला रुझान एक घंटे बाद यानी नौ बजे के बाद आने की संभावना है। इसके साथ ही जिले की पांच सीटों में से सबसे पहले स्वार सीट का रिजल्ट आने की उम्मीद है। यहां से आजम खां के बेटे अब्दुल्ला सपा के टिकट पर तो रामपुर नवाब खानदान के नवेब मियां के बेटे हमजा मियां भाजपा के सहयोगी अपना दल के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। जबकि आजम खुद सपा के टिकट पर रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नवेद मियां भी रामपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »