20 Apr 2024, 16:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संस्कार बनाम प्रचार : स्वर्ण मंदिर पर तस्वीरों के बहाने कांग्रेस ने कसा मोदी, केजरीवाल पर तंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2022 5:16PM | Updated Date: Jan 28 2022 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल पंजाब दौरे के दौरान स्वर्ण मंदिर पर उनकी तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस ने तंज कसा। पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर आज स्वर्ण मंदिर की पृष्ठभूमि में तीनों नेताओं की तस्वीरें दी हैं जिनमें श्री मोदी व केजरीवाल का मुंह कैमरे की तरफ है और मंदिर की तरफ पीठ जबकि गांधी का मुंह मंदिर की तरफ है, पीठ कैमरे की तरफ। पार्टी ने तस्वीरों को शीर्षक ‘संस्कार‘ और ‘प्रचार‘ का दिया है औैर कैप्शन में लिखा है कि तस्वीरें सब बयां करती हैं, आस्था भी और प्रचार भी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »