25 Apr 2024, 09:24:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भगवंत मान होंगे पंजाब में आप का मुख्यमंत्री का चेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 2:36PM | Updated Date: Jan 18 2022 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़।आम आदमी पार्टी(आप) दो बार के संगरूर से अपने सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाते हुये पंजाब विधानसभा चुनावों में उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने आज यहां यह घोषणा की। इस तरह आप राज्य में पहली ऐसी पार्टी बन गई है। जिसने विधानसभा चुनावों के लिये अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि गत सप्ताह की पार्टी ने एक फोन नम्बर जारी किया था जिस पर लोगों से राय मांगी गई थी कि कौन राज्य का मुख्यमंत्री होना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण में मान के पक्ष में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस रायशुमारी में 21.59 लाख से अधिक संदेश और फोन कॉल सोमवार शाम तक आये और इनमें 93.7 प्रतिशत लोगों ने  मान का नाम दिया।

यानीमान ही आप का मुख्यमंत्री का चेहरा बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में आप की सरकार बनेगी और  मान ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर वह खुद मान का नाम घोषित कर देते तो उन पर आरोप लगते कि उन्होंने किसी को जबरन लोगों पर मुख्यमंत्री के रूप में थोप दिया। उन्होंने कि इस सर्वेक्षण में उन्हें अथवा कुंवर विजय प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए कुछ लोगों की राय थी। उधर, खुद को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किये जाने पर  मान भावुक हो गये और उनके आंखों से आंसू निकल आये। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे दुगुने हौसले से निभाएंगे। पंजाब की रौनक फिर से लौटाना उनका सपना है। उल्लेखनीय है कि  मान इस समय संगरूर से आप के सांसद हैं और इसी लोकसभा क्षेत्र के धूरी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »