19 Apr 2024, 08:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल ने किया पंजाब के लिए सीएम के चेहरे का ऐलान: भगवंत सिंह पहली पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 12:44PM | Updated Date: Jan 18 2022 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले राज्य के सीएम के चेहरे का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है। कि अगर पंजाब में उसकी सरकार बनती है। तो भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पंजाब के सीएम को चुनने के लिए 21 लाख 59 हजार लोगों ने वोट किया, जिसमें से 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत सिंह मान को वोट दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान मेरे छोटे भाई जैसे हैं। लेकिन अगर मैं पहले उनके नाम का ऐलान करता तो लोग आरोप लगाते क्योंकि ज्यादातर लोग भाई-भतीजावाद ही करते हैं। लेकिन हमारी पार्टी ने सीएम चुनने के लिए लोकतांत्रिक तरीके को अपनाया. देश के इतिहास में ये पहली बार है। जब किसी पार्टी ने सीएम के चेहरे के लिए चुनाव कराया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी करके जनता की राय मांगी थी। और 3 दिन में करीब 22 लाख लोगों ने राय दी जान लें कि अरविंद केजरीवाल पहले ही साफ कर चुके थे कि वो पंजाब में सीएम की दौड़ में नहीं हैं। फिर भी रायशुमारी के दौरान कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »