29 Mar 2024, 17:23:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफ्रीकी कोरोना वायरस से मची खलबली, केंद्र सरकार ने राज्यों को किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2021 4:17PM | Updated Date: Nov 26 2021 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नए अफ्रीकी कोरोना वायरस  वेरिएंट B.1.1529 से खलबली मच गई है। केंद्र सरकार ने देश में अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को चिट्ठी लिखी है। केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया है कि एयरपोर्ट्स पर कड़ी जांच हो। दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हॉन्ग कॉन्ग में नए वेरिएंट से डर है। सिंगापुर ने दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों से यात्रा पर सशर्त रोक लगाई है। WHO ने कहा कि नया वेरिएंट मिला है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस नए म्यूटेशन के साथ मिला है। Covid-19 के Variant के अभी तक 100 जीनोम सीक्वेंस मिले हैं। उनपर शोध जारी है। अभी इस नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है कि नया म्यूटेशन कितना खतरनाक है और उसका हमारे इम्यून सिस्टम पर क्या असर होगा?
 
WHO के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कोरोना वायरस वेरिएंट B।1।1529 पर कुछ कह पाना संभव होगा। फिलहाल इसको VE टैग दिया गया है। आगे Variant Of Concern जैसा होगा उस हिसाब से इसको ग्रीक नाम दिया जाएगा। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि इसका प्रसार रोका जाना चाहिए क्योंकि ये जितना प्रसारित होगा, उतना ही म्यूटेट (Mutate) होगा। अपनी वैक्सीन डोज लें और सुरक्षित रहें। केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट किया है। सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच करें। दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग-कॉन्ग और बोत्सवाना से सीधे आने वाले यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग की जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »