29 Mar 2024, 13:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता के गोवा दौरे पर कांग्रेस नेता का दावा' दीदी लूट का पैसा लुटा' रहीं है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2021 3:24PM | Updated Date: Oct 28 2021 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुरुवार शाम से गोवा के दौरा शुरू हो रहा है। तृणमूल सुप्रीमो के गोवा दौरे पर बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस का गोवा में कोई संगठन नहीं है और गोवा के विधायकों को पैसे के बल पर खरीदा जा सकता है और ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लूट का पैसा गोवा में लूटा रही है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। इससे बीजेपी को ही लाभ होगा।
 
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे गोवा पहुंचेंगी। गोवा में ममता बनर्जी की यह पहली यात्रा है। तृणमूल कांग्रेस ने फरवरी 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इस कारण ममता बनर्जी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान वह बुद्धिजीवियों, चिंतकों, पेशेवरों और अन्य लोगों से मुलाकात करेंगी।
 
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ”गोवा में कुल 14 लाख मतदाता हैं। उनमें से कितने तृणमूल कांग्रेस को जानते हैं? उनका कोई संगठन नहीं है। गोवा में अपनी जगह बनाने के पहले तृणमूल को कांग्रेस से बात करनी होगी। वहां की जमीनी हकीकत कोई नहीं जानता और वहां नेताओं और विधायकों खरीदा जा सकता है। पैसे लेकर जाएं और खरीद सकते हैं। दीदी वहां कितना पैसा ले जा रही हैं, बंगाल को लूट रही है और पैसा वहां लुटा रही हैं, उस पैसे से नेताओं को खरीद रही है। इससे बीजेपी को हटाया नहीं जा सकता।”
 
आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी ममता बनर्जी
सूत्रों के मुताबिक आज (गुरुवार) को ममता बनर्जी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगी। तृणमूल सुप्रीमो प्रेस कांफ्रेंस कर सकती हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के तृणमूल कांग्रेस शामिल होने की संभावना है। यह दौरा चुनाव से पहले गोवा पार्टी की सत्ता स्थापित करने की ममता बनर्जी को कोशिश है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइसिन्हो फलेरियो 29 सितंबर को अभिषेक बनर्जी का हाथ पकड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि टूटी हुई कांग्रेस को फिर से जोड़ने के लिए टीएमसी पर शामिल हों। फलेरियो ने तृणमूल में शामिल होने से पहले उसी दिन मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी। दूसरी ओर, बीजेपी के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी के गोवा दौरे को राजनीतिक पर्यटन यात्रा करार दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »