19 Apr 2024, 13:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी को मिला येदियुरप्पा का साथ, कर्नाटक बीजेपी चीफ को दी नसीहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2021 6:25PM | Updated Date: Oct 21 2021 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पेडलर बताकर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने विवाद छेड़ दिया। लेकिन अब इस बयान का भाजपा के दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भी विरोध किया है। येदियुरप्पा ने कहा है कि किसी को भी इतनी अपमानजनक भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
 
विजयपुरा जिले में उपचुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, 'राहुल गांधी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान ठीक नहीं था। किसी को भी इतनी अपमानजनक भाषा नहीं बोलनी चाहिए।'
 
बता दें कि मंगलवार को कतील ने भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा में कहा था, 'राहुल गांधी कहते हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। मुझे बताइए राहुल गांधी क्या हैं? राहुल एक ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं। मैं ये नहीं कह रहा, ये न्यूज रिपोर्ट्स में आया था। ये कांग्रेस पार्टी चलाने में अक्षम हैं। जो लोग एक पार्टी नहीं चला सकते, वे इस देश को कैसे चलाएंगे?'
 
हालांकि, येदियुरप्पा ने बाद में एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया पर आरएसएस की आलोचना करने के लिए भी निशाना साधा। येदियुरप्पा ने कहा, 'कुमारस्वामी और सिद्धारमैया बिना बात आरएसएस का नाम चुनावी अभियान में घसीट रहे हैं मगर उन्हें इससे कोई मुनाफा नहीं होगा। जनता उपचुनाव में उन्हें जवाब देगी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »