29 Mar 2024, 18:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड में वादधारकों के लिए ई-सेवा केन्द्र का शुभारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2021 8:06PM | Updated Date: Sep 16 2021 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वाद धारकों की सुविधा के लिए गुरुवार को ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान की ओर से ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के शुरू होने से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकेगी। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि यह पहल ई-सेवा केन्द्र है। जल्द ही अल्मोड़ा में लोगों की सुविधा के लिए ऐसा ही दूसरा ई-सेवा केन्द्र शुरू किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जिला न्यायालयों में ई-सेवा केन्द्र खोलने की योजना है।

उन्होंने आगे बताया कि इन केन्द्रों के माध्यम से लोगों को वादों की अद्यतन स्थिति, सुनवाई की तिथिव वाद सूची की जानकारी, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, उत्तराखंड विधिक सेवा समिति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सेवाओं के संदर्भ में भी जानकारी मिल सकेगी। 
 
उन्होंने यह भी बताया कि ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से न्यायालय के स्थान, वाद सूची एवं वादों की सुनवाई हेतु अन्य जानकारी के साथ ही ई न्यायालय परियोजना के अंतर्गत डिजिटल रूप से उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछताछ एवं सहायता ली जा सकेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस धानिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा व महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »