28 Mar 2024, 16:39:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM भूपेन्द्र ने सीएमओ से रूपाणी के चार प्रिय 'बाबुओं' को किया चलता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2021 2:21PM | Updated Date: Sep 15 2021 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में हुए सत्ता परिवर्तन का असर यहां मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के 'बाबुओं ' पर भी पड़ा है और शपथ ग्रहण करने के दो दिन बाद ही सरकार के नए मुखिया भूपेन्द्र पटेल  ने अपने ऑफिस से अपने पूर्ववर्ती विजय रूपाणी के चार विश्वस्त आईएएस अधिकारियों को चलता कर दिया है।
      
इनमे पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में  खासे 'प्रभावी' अतिरिक्त मुख्य सचिव और सचिव रहे क्रमश: एम के दास तथा अश्विनी कुमार और दो विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के एन शाह और डी  एच शाह के नाम शामिल हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज जारी तबादला आदेश के तहत इनके स्थान पर चार अन्य आईएएस अधिकारियों क्रमश: मनोज जोशी, सुश्री अवंतिका सिंह, एम डी मोडिया और एन एन दवे को मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
        
प्रशासनिक हलकों में लोग हल्के फुल्के अन्दाज में ऐसी चुटकी लेते सुने जा रहे हैं कि नए मुख्यमंत्री ने मानो एक पुराने लोकप्रिय टीवी विज्ञापन के मूल वाक्य ' सारे घर के बदल डालूंगा' की तर्ज पर अपने कार्यालय के अधिकतर वरिष्ठ बाबुओं को एक ही झटके में बदल डाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »