20 Apr 2024, 20:35:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केन्द्र सरकार ने संवैधानिक निजता के अधिकार का किया हनन : राणा सोढी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2021 6:14PM | Updated Date: Jul 21 2021 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने पेगासस स्पाईवेयर स्कैंडल मामले में भाजपा नीत राजग सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे निजता के संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला बताया। उन्होंने आज यहां बताया कि इस अधिकार की सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभिन्न मौकों पर निंदा की गई है। केन्द्र सरकार ने संवैधानिक, न्यायिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों को चोट पहुंचायी है और अब नये खुलासों से पता चला है कि उच्च -तकनीकी उपकरणों का प्रयोग विपक्ष के नेताओं सहित प्रमुख व्यक्तियों, पत्रकार और अन्यों के फ़ोन और ईमेलों की निगरानी के लिए किया जाता था। सुप्रीम कोर्ट को सू-मोटो नोटिस लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह निजता के अधिकार का सरेआम उल्लंघन है।

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »