18 Apr 2024, 16:45:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Tourism: चायल-डलहौजी के होटल पैक, शिमला में 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 9:59PM | Updated Date: Jul 18 2021 9:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। कोरोना संकट की तीसरी आशंका की लहर के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल चायल, कसौली और डलहौजी के होटल फिर पैक हो गए हैं। राजधानी शिमला के होटलों में आक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई है। धर्मशाला जाने से सैलानी अभी भी डर रहे हैं। भागसूनाग और मैक्लोडगंज में पांच से सात प्रतिशत तक होटलों में ऑक्यूपेंसी सिमट गई है। बाढ़ का वीडियो वायरल होने के बाद कांगड़ा जिले के पर्यटन कारोबार को 500 करोड़ का नुकसान हुआ है।
 
मनाली में पिछले सप्ताह 2400 जबकि इस बार मात्र 800 वाहन ही पहुंचे हैं। इसमें 65 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इस वीकेंड पर सोलन जिले के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली के होटलों में शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो गई है। वीकेंड से पहले ही होटलों में शनिवार और रविवार के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। शनिवार को चायल और कसौली के होटल पैक रहे जबकि सामान्य दिनों में पर्यटकों की आवाजाही कम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »