25 Apr 2024, 15:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आदित्य साहू बोलें- अपनी विफलताओं का ठीकरा केंद्र पर न फोड़ें स्वास्थ्य मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2021 5:47PM | Updated Date: May 13 2021 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के मंत्री केवल एक ही पहाड़ा याद रखे है केंद्र सरकार का दोषरोपन। साहू ने गुरुवार को यहां कहा कि इससे राज्य का भला नही होने वाला है मंत्री जी। सच्चाई तो यह है कि आप जितना राज्य को कर पा रहे ओ सब केंद्र का ही दिया हुआ है। हिम्मत है तो आप बताएं कि राज्य सरकार ने अपने बलबूते कितनी स्वास्थ्य सुविधा राज्य में बढ़ाई है। कहा कि राज्य सरकार ने विहित प्रक्रिया के तहत किसी कंपनी को ऑक्सीजन सिलिंडर आपूर्ति का आदेश दिया है। यदि कंपनी करार से मुकर रही तो राज्य सरकार को उसपर कार्रवाई का अधिकार है। आपकी नियत साफ है तो आप केंद्र का रोना क्यों  रो रहे,आप कंपनी पर करवाई करें और किसी दूसरी सक्षम कंपनी को सप्लाई केलिये आदेश करें। इसी में राज्य का भला है।जहां तक केंद्र सरकार के सहयोग की बात है तो मोदी सरकार ने राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई है,परंतु दुर्भाग्य है कि राज्य सरकार के कु प्रबंधन से सब चौपट हो गया। 
 
साहू ने कहा कि अभी ऑक्सीजन प्लांट का रोना रो रहे जबकि पिछ्ले साल से आवंटित प्लांट सरकार की अकर्मण्यता से नही चालू हो सके।वेंटीलेटर कूड़ेदान में पड़े रहे।जहां तक टीका का सवाल है केंद्र ने राज्य को कभी कमी नही होने दी।लगातार आपूर्ति की जा रही है ।  कहा कि  सस्ती लोकप्रियता के लिये  केंद्र पर  दोषरोपन की राजनीति हो रही है ।उन्होंने कहा कि राजनीति के अनेक अवसर आएंगे। आज केंद्र राज्य के अलग अलग  चश्मे से कोरोना को नही हराया जा सकता। स्वास्थ्य सेवा राज्य सरकार की विशेष जिम्मेवारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »