29 Mar 2024, 15:02:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

द्रमुक चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यमंत्री जन राहत कोष में देगा एक करोड़ रुपये का योगदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2021 5:45PM | Updated Date: May 13 2021 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। द्रमुक चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोविड-19 राहत उपायों के तहत मुख्यमंत्री जन राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान देने  की गुरुवार को घोषणा की। द्रमुक की ओर से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री एवं ट्रस्ट प्रमुख एम के स्टालिन ने यह घोषणा की है। पीएमके के संस्थापक डॉ एस रामदास ने कहा है कि पार्टी राज्यसभा सदस्य  एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अंबुमणि रामदास और पांच पार्टी विधायक अपने  एक माह का वेतन इस मद में देंगे। उन्होंने आम जनता से भी कोरोना मरीजों का जीवन बचाने के लिए आगे आने तथा मुख्यमंत्री जन राहत कोष में यथासंभव  सहयोग राशि देने की अपील की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »