19 Apr 2024, 03:40:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नए मामलों में गिरावट और स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि का सिलसिला जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2021 12:10AM | Updated Date: May 7 2021 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12545 नए मामले दर्ज किए गए जो कल के 12955   की तुलना में कम  है। सरकारी आंकडों के अनुसार आज लगातार दूसरे दिन अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या नए मामलों से कही अधिक 13021 थी। इससे पहले 30 अप्रैल को  रिकार्ड 14605 मामले दर्ज किए गए थे उसके बाद से चार मई को छोड़ कर लगातार इनमे कमी ही दर्ज की गयी है। मौतों की संख्या आज 123 रही जो कल से 10 कम है।

आज 17 मौतें  अहमदाबाद, 13 सूरत, 13 जामनगर, 15 राजकोट, 13 वडोदरा, पांच कच्छ, तीन  बनासकांठा, आठ जूनागढ़ और नौ भावनगर में हुई। अब तक कुल मृतकों की संख्या 8035 हो गयी है। अहमदाबाद,  सूरत, वडोदरा और राजकोट जिलों में क्रमश: 3957(केवल महानगर में 3884), 1427(केवल महानगर में 1039), 1018(केवल महानगर में 638) और 695(केवल महानगर में 526) नये  मामले सामने आए हैं।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आंकडों के  अनुसार पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 13021 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली जबकि कल यह संख्या 12995 थी। इसमें लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सक्रिय मामलों की संख्या 148124 से घट  कर 147525  हो गयी है जिनमे 786 (कल रिकार्ड 792) लोग जीवन  रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर हैं।

राज्य में पार्क और स्कूल आदि पहले से ही बंद हैं  और आठों महानगरों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर, भावनगर,  गांधीनगर और जूनागढ़ समेत 29 शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक  रात्रि कफर्यू है। कल से 12 मई तक सात अन्य शहरों डीसा, अंकलेश्वर, वापी, मोडासा, राधनपुर, कड़ी और विसनगर में भी रात्रि कफर्यू लगने का राज्य सरकार ने आज निर्णय लिया है।

राज्य सरकार ने कई अन्य प्रतिबंधों की भी घोषणा की है पर आवश्यक सेवाओं यथा - दवा, शाक-सब्जी, दूध, किराना आदि को इनसे मुक्त रखा गया है। अब  तक राज्य में कुल 28 लाख 69 हजार से अधिक लोगों को कोरोना के टीके की दोनो  खुराक दी जा चुकी है। केवल एक डोजÞ  लेने वालों की संख्या आज एक करोड़ एक लाख को पार कर गयी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »