19 Apr 2024, 13:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस का सांकेतिक उपवास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 5:19PM | Updated Date: May 6 2021 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुये सांकेतिक उपवास किया। देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उपवास पर बैठे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार इस कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सांकेतिक उपवास में पूर्व विधायक राजकुमार, देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर एवं अन्य काँग्रेसजन सम्मिलित हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »