20 Apr 2024, 17:17:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यात्रियों को निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट रखना अनिवार्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 3:26PM | Updated Date: May 6 2021 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। पश्चिम बंगाल जाने वाले रेल यात्रियों को निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट रखना अनिवार्य है। यात्रा के दौरान कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन भी करना होगा। सीनियर डीसीएम अभिनव जेफ ने बताया कि कोविड-19 के वर्तमान हालात को देखते हुए हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तत्काल प्रभाव से अगले दो सप्ताह तक ट्रेन से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य स्टेशन पहुँचने के पूर्व 72 घंटों के भीतर करवाई गयी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा के दौरान और स्टेशन पर निर्धारित तरीके से मास्क पहने रहना अनिवार्य है।
 
सभी को सोशल डिस्टेन्सिंग के नियम का पालन करना होगा। यात्रियों का आवश्यकता अनुसार स्टेशन पर टेस्ट/चेकअप किया जाएगा। सभी स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। अत: यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त समय पहले पहुंचे ताकि भीड़-भाड़ से बचा जा सके। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं। भारतीय रेल द्वारा तय स्टैण्डर्ड आॅपरेंिटग प्रोसीजर (एसओपी) के अनुसार, सभी यात्रियों को स्टेशनों पर तथा यात्रा के दौरान मास्क या फेस कवर जरूर लगाना चाहिए। फेस मास्क न केवल आपको बल्कि आपके सह-यात्रियों को भी कोविड -19 के संक्रमण से बचाता है। इस संबंध में अन्य बातों के साथ, रेलवे रेल परिसरों में थूकने सहित स्वच्छता को प्रभावित करने वाली ऐसी गतिविधियों को भी प्रतिबंधित करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »