20 Apr 2024, 21:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिंसा और आगजनी के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 5:27PM | Updated Date: Apr 18 2021 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के पातन गांव में शनिवार देर रात एक प्लॉट को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने आज दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों की हिंसा में एक जीप और ट्रैक्टर समेत तीन वाहनों को आग लगा दी गई और उस पर पथराव किया गया। पुलिस ने इस घटना में 25 नामजद लोगों समेत लगभग 80 लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 452, 506, 427, 354 बी के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह हिंसा और आगजनी चार दशक पुराने मकान पर कब्जा करने को लेकर हुई। एक घंटे तक हुई इस हिंसा में लोगों ने पहले एक के बाद एक तीन वाहन जला डाले, वहीं फिर एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। झगड़े में शामिल आरोपियों ने पुलिस की एक पीसीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बचने के लिए दीवार के पीछे छिपना पड़ा। 

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिये हल्का बल प्रयोग करते हुए पानी की बौछार की। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस उप महानिरीक्षक बलवान सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक नारायणचंद और राजबीर सैनी पुलिस बल के साथ रात को ही गांव पहुंच गए। सीआईए के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली गई। आजाद नगर पुलिस थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि झगड़े में शामिल दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »