19 Apr 2024, 06:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सल प्रभावित इलाकों को सेना के हवाले करे सरकार : शांता कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 12:05AM | Updated Date: Apr 7 2021 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर दुख जताते हुये केंद्र सरकार को सलाह दी है कि नक्सलवाद की समस्याओं को राज्य की पुलिस समाप्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अब तक हजारों जवान शहीद हो चुके हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार को रणनीति बदलनी चाहिए। अब इन इलाकों को नार्थ इस्ट की तरह सीधे सेना के हवाले कर देना चाहिए। सेना को नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी छूट दी जानी चाहिए। उन इलाकों की गरीबी भुखमरी को दूर करने के लिए युद्ध स्त्तर पर काम करना चाहिए। उन के नेताओं से बातचीत भी की जानी चाहिए।

शांता कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा कि नक्सलियों के हमले में 22 जवानों की शहादत से पूरा देश दहल गया है। यह समस्या बहुत पुरानी है। देश के नौ राज्यों में लगभग 50 जिले नक्सल समस्या से प्रभावित हैं। आज तक 10 हजार नक्सली वारदातों में हजारों सैनिक शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले सरकार ने नक्सलवाद के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई थी। उसमें एक मत से कहा था कि नक्सलवाद का कारण देश के कुछ इलाकों में भयंकर गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी है। माओवादी उन गरीबों को भड़का कर यह वारदातें कर रहे हैं। रिपोर्ट में गया गया था कि सरकार आर्थिक विषमता दूर करें और उन इलाकों में युद्ध स्तर पर विकास करें।

पूर्व सीएम ने कहा कि विकास तो हो रहा है पर विकास के लाभ सबसे नीचे सबसे गरीब को बहुत कम मिल रहा है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के 190 देशों में अरबपतियों की सूची में भारत ऊपर चौथे नंबर पर है लेकिन ग्लोबल हंगर इंडैक्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 130 सबसे गरीब देशों में भारत नीचे से 117 स्थान पर है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 19 करोड़ 40 लाख लोग रात को लगभग भूखे पेट सोते हैं। विकास हो रहा है परंतु सामाजिक न्याय नहीं हो रहा है। अमीरी चमक रही है और गरीबी सिसक रही है। उन्होंने इसके लिए अन्त्योदय योजना शुरू करने का सुझाव दिया जो इन अति गरीब लोगों की सहायता करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »