19 Apr 2024, 03:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पांच हजार नशीली गोलियों सहित तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 5:22PM | Updated Date: Mar 8 2021 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को नशीली गोलियों, अवैध गांजा और टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने  रीको इंडस्ट्रियल एरिया  में कार में जा रहे धर्मवीर (40)  रामकुमार निवासी सूरतगढ़ को  गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से पांच हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। मामले की जांच कर रहे जैतसर थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि  धर्मवीर को कोर्ट में पेश करने पर तीन दिन का रिमांड मिला है। पूछताछ में  धर्मवीर ने चक 7-एसजेएम निवासी जुम्मे खान से नशीली गोलियां खरीदकर लाना  बताया। जुम्मे खां फरार है।
 
इस बीच श्रीविजयनगर थाना  प्रभारी रामेश्वरलाल बिश्नोई ने रेलवे फाटक के पास अखिलेश तीन किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया। उस पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  किया गया है। मूल रूप से बिहार में मोतिहारी जिले के निवासी अखिलेश से पुलिस  ने अवैध गांजे के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर,सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस  ने 14-एसएलडी के पास सुरेंद्र निवासी सिलवानी को एक बिना  लाइसेंसी टोपीदार बंदूक अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उस पर  आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »