29 Mar 2024, 21:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमरिंदर किसानों के साथ मिलकर पंजाब को अशांति की ओर धकेल रहे : शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 7:00PM | Updated Date: Mar 6 2021 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किसानों को कथित तौर पर भड़काने और राज्य को अशांति की ओर धकेलने का आरोप लगाया है। शर्मा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार किसानों को भ्रम दूर कर उनके विरोध का समाधान निकालने के लिये वजाय राज्य में अपने सत्ता स्वार्थ के लिये किसानों को भड़काने का काम कर रही है। 

उन्होंने राज्य विधानसभा में किसानों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा मुख्यमंत्री इस तरह के प्रस्ताव पारित कर किसानों को गुमराह करने, भड़काने तथा मुद्दे को जटिल बनाने का प्रयास कर रहे हैं तथा उनके ऐसे कदमों और प्रयासों से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद्तर होने के साथ इसे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में किसानों की दुर्दशा सुधारने के लिए कुछ भी करने में विफल रहने के बाद, मुख्यमंत्री किसानों के विरोध के समर्थन में उतर आये हैं। राज्य सरकार पहले ही दिन से किसानों को कृषि विधेयकों एवं कानूनों के खिलाफ उकसा रही है और ऐसे में विघटनकारी तत्वों तथा उपद्रवियों को भी उनका कथित तौर पर समर्थन है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य में भय और आतंक फैलाने तथा कानून-व्यवस्था को बद्तर बनाने के बजाय राज्य के विकास के लिए काम करने की सलाह दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »