19 Apr 2024, 07:12:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुशील मोदी का आरोप- शराब माफिया के साथ है राहुल गांधी की कांग्रेस, कर रही राजनीतिक मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2021 12:20PM | Updated Date: Feb 26 2021 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर शराब माफिया के साथ होने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि गांधी जी की कांग्रेस मद्यनिषेध समर्थक थी, जबकि राहुल की कांग्रेस शराब माफिया के साथ है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि जिस कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए मदिरा सेवन नहीं करने का प्रण लेना आवश्यक है, वही राजनीतिक लाभ लेने के नशे में शराबबंदी समाप्त करने और मदिरालय खोलने की दलील दे रही है।
 
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गांधी जी की कांग्रेस शराबबंदी की पक्षधर थी, राहुल गांधी की कांग्रेस शराब माफिया की राजनीतिक मदद कर रही है। मोदी ने कहा कि पूर्ण मद्यनिषेध पर महात्मा गांधी ने काफी जोर दिया, लेकिन उसे उनके प्रदेश गुजरात में लगातार लागू रखने का साहस वहां के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने ही दिखाया। बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार दूसरा बड़ा राज्य है, जहां पूर्ण मद्यनिषेध लागू किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »