25 Apr 2024, 13:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

येदियुरप्पा ने चिकबल्लापुर विस्फोट की जांच के दिये आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2021 12:11AM | Updated Date: Feb 24 2021 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चिकबल्लापुर विस्फोट की घटना की जांच के आदेश दिये हैं। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में पत्थर की एक खदान में रखी, जिलेटिन की छड़ों में सोमवार देर रात विस्फोट के कारण छह लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कुछ लोग जिलेटिन की छड़ों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनमें विस्फोट हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह विस्फोट के कारण लोगों की मौत से दुखी हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विस्तृत जांच और कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं।’’ वर्तमान में, शिवमोगा के हानासोडु गांव में पिछले महीने हुई विस्फोट की इसी तरह की एक घटना की जांच जारी है। इस विस्फोट में भी छह लोगों की मौत हो गई थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »