24 Apr 2024, 10:22:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नेताजी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2021 12:16AM | Updated Date: Jan 24 2021 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने आज नेताजी सुभाष चन्­द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सोरेन ने यहां कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। 

नेताजी के तुम मुझे खून दो, मैं तुम्­हें आजादी दूंगा....! जय हिन्द! जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी। नेताजी भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का झारखंड से गहरा नाता रहा है। इस राज्य में उनका कई बार आगमन भी हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। नेताजी के देशप्रेम, समर्पण और अनुशासन को हमसभी अपने जीवन में आत्मसात करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल, राजमहल सांसद विजय हाँसदा, विधायक बिहार विधानसभा तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक सिल्ली अमित महतो ने भी नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »