19 Apr 2024, 05:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश के कई राज्यों में घने कोहरे का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2021 12:01AM | Updated Date: Jan 23 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा में, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों में घना से अति घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। रात का तापमान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के कई स्थानों पर सामान्य से 3.1 से 5.0 सेल्सियस ऊपर रहा। केरल, माहे, आंध्र प्रदेश, यानम और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सौराष्ट्र, कच्छ, पंजाब, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में तापमान 1Þ 6 से 3Þ 0 सेल्सियस डिग्री ऊपर रहा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिस्तान, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में ऊना (हिमाचल प्रदेश) में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकांश इलाकों में, हरियाणा और दिल्ली के कुछ स्थानों में, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों में शुक्रवार को सुबह 08Þ 30 बजे घना से बहुत अधिक घने कोहरे का असर रहा। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में, पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार में कई स्थानों में, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में मध्यम कोहरा छाया हुआ रहा। लुधियाना, करनाल, मुजफ्फरपुर और मालदा में 25 मीटर, अमृतसर, पटियाला, मेरठ, बहराइच, लखनऊ, फुर्सतगंज, सुल्तानपुर, वाराणसी, पटना, सुपौल, भागलपुर और पूर्णिया में 50 मीटर और दिल्ली (सफदरजंग और रिज), ऊना, अंबाला, भिवानी, बरेली, गोरखपुर और अगरतला मे 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। 

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में दिन में सामान्य से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट- बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चलने का अनुमान है। मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इस समुद्री क्षेत्र में काम नहीं करने की सलाह दी गयी है। 

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, माहे, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »