28 Mar 2024, 15:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए दिलेश्वर कामत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2021 12:38AM | Updated Date: Jan 12 2021 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड ने सुपौल से सांसद दिलेश्वर कामत को पार्टी संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सोमवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कामत को पार्टी संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। 

ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव में कामत के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं मेहनत को ध्यान में रखकर उन्हें यह नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। कामत ने उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपे जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, पार्टी के सांसद ललन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »