20 Apr 2024, 02:55:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2021 3:34PM | Updated Date: Jan 4 2021 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में मौसम में आये बदलाव से सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर हल्की बरसात हुई। इससे एवं शीत लहर के कारण सर्दी फिर बढ़ गई। राजधानी जयपुर में दोपहर में शहर के सी-स्कीम, राजापार्क, जवाहरनगर सहित विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बौछारे पड़ी। इसके अलावा अन्य कुछ जगहों पर भी हल्की बरसात के समाचार हैं। बारिश एवं हवा चलने से ठंड बढ़ गई। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से कड़ाके सर्दी में थोड़ी राहत महसूस की जाने लगी थी।
 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोम के कारण पिछले चौबीस घंटों में जयपुर में सात मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़, चार एवं सवाईमाधोपुर में 43 मिलीमीटर तथा कोटा 15.7 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान अलवर एवं भरतपुर जिले में भी बारिश होने की खबर हैं। इसमें अलवर जिले में तो दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। विभाग के अनुसार सिरोही जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु के पास 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 7. 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
 
श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चुरु में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में न्यूनतम तामपान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान चार डिग्री कमी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिकता के साथ 14.3 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक था। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस अधिकता के साथ 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। कोटा में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिकता के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »