29 Mar 2024, 07:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रकाश सिंह बादल ने पदम विभूषण अवार्ड वापस करने का फैसला मजबूरी में लिया : जाखड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 12:19AM | Updated Date: Dec 4 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अकाली दल के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा पदम विभूषण अवार्ड वापस करने के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बेशक उन्होंने यह फैसला राजनीतिक मजबूरी में लिया है फिर भी उनका फैसला स्वागत योग्य है।

जाखड़ ने आज यहां एक बयान में कहा कि हालांकि बादल ने यह फैसला पार्टी द्वारा इन कृषि कानूनों का साथ देने की गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश के तौर पर लिया है। बादल के इस फैसले से किसानों के संघर्ष को बल मिलेगा। इसका फायदा तभी है यदि भाजपा की सरकार भी किसानों के मसले को गंभीरता से लें और किसानों की मांगों का हल करें।

उन्होंने कहा कि जब इन कानूनों के बारे में ऑर्डिनेंस आए थे तो यही अकाली दल व इसके नेता इन कानूनों को किसानों के लिए वरदान बता रहे थे। बादल ने अपने पुत्र के सत्ता मोह में आकर तब इन कानूनों को किसान के हित में बताकर जो गलती की थी अब उस गलती पर पर्दा की कोशिश की गई है। जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार का अड़यिल रवैया पूरे देश के विकास व संविधान के संघीय ढांचे के लिए खतरा है। केन्द्र किसानों, बुद्धिजीवियों के खेती कानूनों के प्रति रोष को समझे व किसानों की मांगों का हल करके इन कानूनों को वापस ले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »