29 Mar 2024, 12:07:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओवैसी, संजय पर भड़काऊ भाषण को लेकर मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 3:46PM | Updated Date: Nov 28 2020 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना में जीएचएमसी चुनाव अभियान के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने पर पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय पर मुकदमा दर्ज किया है। एसआर पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि दोनों नेताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

हाल के अभियान के दौरान ओवैसी ने पी.वी. नरसिम्हा राव (ज्ञान भूमि) और एनटी रामाराव (एनटीआर घाट) के स्मारकों को नेकलेस रोड हटाने की बात कही थी। ओबैसी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बंदी संजय ने कहा कि यदि दोनों स्मारकों के साथ छेड़छाड़ हुई या स्पर्श भी किया जाता है, तो दारुस्सलाम, एमआईएम पार्टी कार्यालय को निशाना बनाया जाएगा। दोनों नेताओं की टिप्पणी के बाद गुरुवार को राज्य के पुलिस निदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी विवादास्पद भाषण पुलिस कार्रवाई से पहले कानूनी राय ले रही है। जिसके बाद आज पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »