20 Apr 2024, 17:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली जा रहे किसानों का रास्ता रोकना लोकतंत्र के खिलाफ : खालसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 1:07PM | Updated Date: Nov 27 2020 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के कृषी कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाना लोकतंत्र के खिलाफ है। ज्ञानी खालसा ने कहा कि दमदमी टकसाल किसान संघर्ष का समर्थन करती है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के पास अपनी बात रखना या सरकारी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक हक है परन्तु यहां केंद्र सरकार किसानों के लोकतांत्रिक हक छीनने पर तुली हुई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि सरकार किसानों को उकसा कर किसान लहर को तारपीडो कर सकती है। ज्ञानी खालसा ने मांग की है कि केंद्र सरकार विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों की माँग पर विचार करे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »