20 Apr 2024, 02:16:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश सरकार ने बिहार के लोगों को केवल ठगा : तेजस्वी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:19AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पंद्रह साल तक राज्य की नीतीश सरकार ने लोगों को केवल ठगा है। 

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार  यादव ने शनिवार को यहां सुल्तानगंज में कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर राज्य के लोगों को ठगने का आरोप लगया और कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इससे आमलोगों का जीवन कष्टकारी हो गया है, फिर भी मुख्यमंत्री  कुमार और पांच साल का समय मांग रहे हैं लेकिन जनता समझ चुकी है और बदलाव चाहती है। 

यादव ने कहा कि चुनाव आते ही राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी रोजगार देने की बात कर रही हैं वहीं उनके सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौकरी देने मे असमर्थता जता रहे हैं। इससे राजग का दोहरा चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो उनके 10 लाख नौकरी देने की घोषणा का मजाक उड़ाते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »